फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News young man leg was amputated after falling from a train at Hajipur Junction Hajipur news

Bihar News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरने पर युवक के दोनों पैर कटे

Fri, 09 Jan 2026 11:07 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 11:07 AM IST
सार

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुए हादसे ने एक युवा की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। घर लौटते वक्त संतुलन बिगड़ने से युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Bihar News young man leg was amputated after falling from a train at Hajipur Junction Hajipur news
घायल का होता इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर जंक्शन पर बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर चार पर बगहा इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक फिसलकर नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव निवासी सुरेश शाह के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि धर्मेंद्र हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक दवा दुकान में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह बुधवार शाम अपने घर लौटने के लिए हाजीपुर स्टेशन पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सरावगी, शराबबंदी व कानून-व्यवस्था पर जानें क्या बोले?

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी बगहा इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और यात्रियों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आरपीएफ के राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed