फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News woman who went to take bath the Ganges River died by drowning vaishali News Hajipur news

Bihar News: यहां गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान महिला की जान गई; क्या फिसलन बन रही हादसों की वजह?

Tue, 06 Jan 2026 08:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 08:39 AM IST
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानागर गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका अपनी मां और सास के साथ गंगा स्नान करने आई थी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar News woman who went to take bath the Ganges River died by drowning vaishali News Hajipur news
मृतक महिला का फाइल फोटो।

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानागर गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपनी मां और सास के साथ गंगा स्नान करने घाट पर पहुंची थी।

विज्ञापन

मृतका की पहचान स्वीटी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति विश्वजीत कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी, सास और साली तीनों एक साथ नदी में स्नान करने उतरी थीं। स्नान के बाद स्वीटी की मां और सास पहले बाहर निकलकर कपड़े बदलने लगीं, जबकि स्वीटी कुछ देर पानी में ही रह गईं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी के गहरे हिस्से में चली गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जब काफी देर तक स्वीटी बाहर नहीं आईं, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और घाट पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां थीं मृतका
इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। विश्वजीत कुमार ने बताया कि उनकी शादी को 13 वर्ष हो चुके थे और स्वीटी पांच छोटे-छोटे बच्चों की मां थीं। बच्चों की उम्र बेहद कम होने के कारण अब उनके पालन-पोषण और भविष्य को लेकर परिवार गहरी चिंता में है।

मां के कहने पर बनी थी स्नान की योजना
इस घटना को और भी दुखद बनाने वाला पहलू यह है कि स्वीटी की मां एक दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने उसके घर पहुंची थीं। सुबह गंगा स्नान का कार्यक्रम भी उन्हीं के कहने पर तय हुआ था। किसी ने नहीं सोचा था कि यह स्नान एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा।



ये भी पढ़ें- Bihar News: समग्र शिक्षा राशि के उपयोग में लापरवाही, 192 विद्यालयों से जवाब-तलब; क्यों बनी यह स्थिति?

पुलिस जांच में जुटी, एसडीआरएफ ने की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना के एसआई कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहन छानबीन कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घाटों पर गहरे पानी और फिसलन को लेकर न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, जिससे ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed