फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News vishakha kumari Bihar teacher from uttar pradesh died in road accident minapur muzaffarpur

Bihar News: ऐसे भी जाती है जान! ट्रक की टक्कर से टूटी पेड़ की टहनी बाइक पर गिरी, यूपी निवासी शिक्षिका की मौत

Mon, 27 Jan 2025 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

Road Accident: मौत को आना हो तो वह रास्ता ढूंढ़ लेती है। उत्तर प्रदेश निवासी महिला शिक्षिका की बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में हुई मौत तो यही कह रही है। ट्रक में फंसकर पेड़ की टहनी टूटी तो सामने से आ रहे बाइक पर जा गिरी।

विज्ञापन
Bihar News vishakha kumari Bihar teacher from uttar pradesh died in road accident minapur muzaffarpur
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां बाइक से स्कूल जा रहे प्रिंसिपल और शिक्षिका पर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिसमें शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, प्रिंसिपल की नाजुक स्थिति में अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा शिवहर मुजफ्फरपुर स्टेट हाइवे पर हुआ है। घटना दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अपने स्कूल के लिए जा रहे प्रिंसिपल और शिक्षिका के ऊपर अचानक पेड़ का डाल टूट कर गिर गया। बड़े पेड़ के गिरने के कारण जहां महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रिंसिपल भी वहां गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मृतका महिला शिक्षिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, उसका नाम विशाखा बताया गया है। आज अपने स्कूल के प्रिंसिपल फूलबाबू कुमार राय के साथ में अपने स्कूल जा रही थी और दोनों मीनापुर प्रखंड के तालीमपुर मध्य विद्यालय में कार्य करते हैं।
विज्ञापन


जैसे ही दोनों बाइक से गंगासागर पुल के पास की देवी स्थान के पास पहुंचे, एक ट्रक जो आ रही थी, उसकी पेड़ से टक्कर हुई और अचानक पेड़ का डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू की गई। इसी बीच महिला शिक्षिका विशाखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रिंसिपल जो गंभीर रूप दर्द से कराहते रहे, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के आलोक पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रिंसिपल फूलबाबू राय शिवराहा मझौलिया के रहने वाले हैं। दो वर्ष पूर्व ही विशाखा की इस विद्यालय में पोस्टिंग हुई थी।

घटना को लेकर पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान प्रिंसिपल और शिक्षिका के ऊपर पेड़ का डाल टूट कर गिर गया, जिस कारण शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं, प्रिंसिपल फूलबाबू राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, शिक्षिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पहचान विशाखा कुमारी के रूप में हुई है। घटना का कारण दो ट्रक के पास करने के कारण एक ट्रक की पेड़ से टक्कर हो गई और इसी दौरान में पेड़ बाइक पर गिरा और एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed