{"_id":"673b615ffcb0d4643f083012","slug":"bihar-news-villagers-beat-up-a-miscreant-who-came-to-sitamarhi-with-the-intention-of-murder-one-absconded-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाश को ग्रामीणों ने जमकर पीटा; एक फरार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाश को ग्रामीणों ने जमकर पीटा; एक फरार, हथियार बरामद
Mon, 18 Nov 2024 09:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:16 PM IST
सार
Sitamarhi News: थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि अन्य संभावित कारणों और घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने संभावित हत्या की वारदात को टाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थानाक्षेत्र के मधुरापुर गांव में सोमवार शाम को हत्या की नीयत से आए दो बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में सफल रहा। आरोपी के पास हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, परिहार थानाक्षेत्र के रामपुर महुआइन गांव निवासी जंग बहादुर राय और उसका साथी बाइक पर सवार होकर मधुरापुर गांव पहुंचे। वे गन्नौर महतो की हत्या की नीयत से उसका पीछा कर रहे थे। जब गन्नौर महतो दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा, तो बदमाशों ने उसे रोककर उसकी कनपटी पर बंदूक तान दी। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। एक बदमाश को पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई। हालांकि, दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बदमाश जंग बहादुर राय को स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया। फिलहाल, वह पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब फरार बदमाश की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए प्रयासरत है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि अन्य संभावित कारणों और घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने संभावित हत्या की वारदात को टाल दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है।