फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News vaishali sonpur electrocution 2 laborers die during roof casting Hajipur news Bihar News

Bihar News: छत ढलाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, गांव में कोहराम; शादी से पहले उठी अर्थी

Fri, 02 Jan 2026 04:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 04:20 PM IST
सार

Bihar: सारण जिले के सोनपुर में छत ढलाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों में शादी की तैयारी कर रहा युवक भी शामिल है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News vaishali sonpur electrocution 2 laborers die during roof casting Hajipur news Bihar News
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में एक नव-निर्मित मकान की छत ढलाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और गांव में कोहराम फैल गया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान सोनपुर के राहर दियारा निवासी आमोद राय के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और ब्रह्मदेव राय के 42 वर्षीय पुत्र देवेंद्र राय के रूप में हुई है। बताया गया कि छत ढलाई के दौरान अचानक दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल सोनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; वैशाली में पिकनिक के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा

परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। नीतीश कुमार की जल्द ही शादी होने वाली थी और उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। फलदान की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन शादी से पहले ही नीतीश की अर्थी उठ गई, जिससे पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं घायल मजदूर का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed