{"_id":"683481cd2633c9799c0bb423","slug":"bihar-news-vaishali-news-pickup-tempo-collision-kills-one-injures-seven-accident-news-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2992392-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हाजीपुर-जंदाहा रोड पर पिकअप और टेंपो की भीषण टक्कर, इंजीनियरिंग छात्र की मौत; सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हाजीपुर-जंदाहा रोड पर पिकअप और टेंपो की भीषण टक्कर, इंजीनियरिंग छात्र की मौत; सात लोग घायल
Mon, 26 May 2025 09:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:07 PM IST
सार
Vaishali News: पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। टेंपो चालक घटना के बाद फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और पिकअप वैन की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग तथा उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य पथ पर मुसहरी चौक के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महनार से हाजीपुर की ओर आ रहे एक टेंपो को अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क पर तड़पते रहे घायल, स्थानीय लोग जुटे मदद को
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में सड़कों पर तड़पते लोगों को देखकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और मदद के लिए आगे आए। घटना की सूचना मिलते ही बराटी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला डायल 112 की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: मुख्यमंत्री की मानसिक हालत पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- नीतीश को CM बनाए रखना भाजपा की मजबूरी
विज्ञापन
तीन को पटना किया गया रेफर
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक निवासी मोहम्मद राशिद के पुत्र मोहम्मद हमजा के रूप में हुई है। हमजा चक सिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का छात्र था और अपने घर लौट रहा था।
घायलों में राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी सुनील कुमार साह का 12 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर कुमार, 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार, पत्नी 30 वर्षीय मुन्नी देवी, मोतिहारी निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार (पुत्र मनोज कुमार सिंह), 32 वर्षीय दिव्या देवी, बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर निवासी 34 वर्षीय शशि कुमार शामिल हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तारकेश्वर कुमार, दिव्या कुमारी और अमन कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
यात्रा से लौटते वक्त हादसा, कई परिवारों पर टूटा कहर
मृतक मोहम्मद हमजा और घायल अमन कुमार दोनों ही इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे और महाविद्यालय से अपने-अपने घर लौट रहे थे। वहीं, घायल मुन्नी देवी बाकरपुर से लालगंज स्थित अपने मैके जा रही थीं। करीब 10 सवारियों से भरे टेंपो को अचानक अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें- Bihar: पॉक्सो मामले का आरोपी बहाना बना पुलिस हिरासत से हुआ फुर्र, वरीय अधिकारी सख्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने शुरू की जांच, टेंपो चालक फरार
बराटी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने घटना की पुष्टि कर बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। टेंपो चालक घटना के बाद फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और पिकअप वैन की पहचान की कोशिश की जा रही है।