फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   husband arranged his wife marriage to her lover vaishali News love affair hajipur

Bihar: प्यार के लिए पति बना ‘बाराती’, अपनी ही पत्नी का किया कन्यादान, मंदिर में सबके सामने कराई शादी

Wed, 22 Apr 2026 11:40 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 11:40 AM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का पता चलने पर बिना विवाद के उसकी शादी उसके प्रेमी से मंदिर में खुद करवा दी। यह विवाह परिवार की सहमति से हुआ और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
husband arranged his wife marriage to her lover vaishali News love affair hajipur
शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत खोपी पंचायत से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से अपने सामने मंदिर में करवा दी। यह पूरा विवाह कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी व्यवस्था खुद पति ने ही की थी।

विज्ञापन

फेसबुक के जरिए हुआ प्रेम

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महिला को फेसबुक के जरिए एक युवक से प्यार हो गया था। इस बात की जानकारी जैसे ही परिवार वालों और उसके पति को हुई, तो बिना किसी विवाद के पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 3 का मामला, मंदिर में हुआ विवाह

बताया जा रहा है कि यह मामला जंदाहा प्रखंड की खोपी पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है। महिला की पहचान मुकेश कुमार मांझी की पत्नी संजू कुमारी के रूप में हुई है। संजू की शादी वरुण कुमार मांझी से मंगलवार को बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में कराई गई।

चार साल पहले हुई थी पहली शादी
संजू की शादी करीब चार साल पहले मुकेश के साथ धूमधाम से हुई थी। मुकेश महाराष्ट्र में रहकर एक कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी को फेसबुक के माध्यम से प्रेम हो गया और दोनों चोरी-छिपे मिलते थे।

पत्नी की इच्छा जानकर लिया फैसला
जब इस बात की जानकारी पति और परिवार के अन्य सदस्यों को हुई, तो पति ने पत्नी से उसकी इच्छा पूछी। इस पर संजू ने स्पष्ट कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है।

पति ने खुद कराई शादी की तैयारी
इसके बाद मुकेश महाराष्ट्र से घर लौटे और शादी की पूरी तैयारी की। हैरानी की बात यह रही कि ससुराल पक्ष के लोग ही बाराती बन गए और बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में सिंदूरदान की रस्म निभाई जा रही है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: मटकोर के दौरान दूल्हे के भाई की मौत, मचा कोहराम; गाजियाबाद से शादी में शामिल होने आया था मृतक

परिवार में शांति के लिए लिया निर्णय
इस संबंध में पति मुकेश ने बताया कि अगर इस बात को लेकर परिवार में विवाद होता, तो पूरा परिवार अशांत हो जाता। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी, ताकि वह जहां रहे खुश रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed