फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Two brothers were hit by a Bolero one brother died and the other is undergoing treatment

Bihar: दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कुचला, एक की मौत…दूसरा गंभीर घायल; परिजनों में कोहराम

Sun, 15 Dec 2024 11:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 11:51 AM IST
सार

Vaishali Accident: दो भाइयों को बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे एक भाई की मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया। दोनों अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar news: Two brothers were hit by a Bolero one brother died and the other is undergoing treatment
बोलेरो ने दो भाई को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने पैदल जा रहे दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने छोटे भाई को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं बड़े भाई का इलाज चल रहा है। मृतक और घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजेश माझी के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व घायल की पहचान आकाश कुमार के रुप में हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई पिता के लिए खाना लेकर उसे देने अपने घर से पैदल जा रहा थे। तभी सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर सड़क को खुलवाया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस के द्वारा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। बताया गया है कि पिता के लिए खाना लेकर दोनों भाई जा रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। इसमें एक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed