फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: The embankment of Gandak canal broke in Muzaffarpur, hundreds of acres of crops submerged

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गंडक नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; कई घरों में घुसा पानी

Wed, 30 Jul 2025 05:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 05:05 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग के सहायक अभियंता देवरिया मनीष कुमार ने बताया कि नहर में बारिश कम होने के कारण 550 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तटबंध काटे जाने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Bihar News: The embankment of Gandak canal broke in Muzaffarpur, hundreds of acres of crops submerged
टूटा गंडक नहर का तटबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड स्थित तिरहुत-वैशाली गंडक कैनाल का पूर्वी तटबंध बुधवार को लगभग 48.5 आरडी के पास करीब 50 मीटर की लंबाई में टूट गया। इसके चलते नहर का पानी तेजी से फैलते हुए बी-पट्टी पंचायत और मनोरथ पंचायत के कई वार्डों में घुस गया।

विज्ञापन

इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन 100 एकड़ से अधिक खेतों में धान की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं बी-पट्टी वार्ड-12 के दर्जनों घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण सड़कें भी जलमग्न हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: शेखपुरा में सड़क पर रोपा गया धान, अनोखे तरीके से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग के सहायक अभियंता देवरिया मनीष कुमार ने बताया कि नहर में बारिश कम होने के कारण 550 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तटबंध काटे जाने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि फिलहाल नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है और साहेबगंज थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पानी का बहाव रुकते ही देर शाम से तटबंध के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा।

इधर, एसडीएम वेस्ट श्रेया श्री ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जल संसाधन विभाग को त्वरित मरम्मत कार्य का निर्देश दिया गया है। क्षति के आकलन हेतु अंचल अधिकारी को स्थल निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed