{"_id":"67755fc54a7032314b076a20","slug":"bihar-news-sudha-dairy-vehicle-went-out-of-control-and-collided-in-vaishali-many-people-injured-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर मारी टक्कर, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर मारी टक्कर, कई लोग घायल
Wed, 01 Jan 2025 09:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:01 PM IST
सार
बिहार के वैशाली में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले में नए साल के पहले दिन ही हाजीपुर-महनार मोहिउद्दीन नगर मुख्य मार्ग एनएच-322 बी पर नयागंज बाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुधा कंपनी की दूध की गाड़ी सड़क किनारे बने सेड को तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया है। जहां से एक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया गया कि नए साल के पहले दिन नयागंज बाजार पर सुधा दूध की गाड़ी सामान उतारने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान सामने महनार की ओर से आ रही इलेक्ट्रिक टेंपो भी सड़क जाम में खड़ी थी। बताया जाता है कि जब दूध की गाड़ी चलने के लिए तैयार हुई तो स्टार्ट होने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी इलेक्ट्रिक टेंपो को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे लगे सेड को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इसी दौरान दूध गाड़ी की चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक मोपेड गाड़ी एवं एक साइकिल भी दूध गाड़ी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही टेंपो पर सवार लोग एवं मोपेड पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मोपेड एवं साइकिल पर सवार व्यक्ति मसाले लेकर गांव में घूम-घूम कर बेचते हैं। लेकिन गंज बाजार पर भीड़ होने के कारण दोनों सड़क किनारे खड़े थे। साइकिल सवार सड़क किनारे साइकिल लगाकर घर के भीतर चले गए थे। जबकि मोपेड सवार मोपेड व्यक्ति गाड़ी पर ही बैठा था।बताया जाता है कि घटना में टेंपो चालक भीखनपुर निवासी रंजन कुमार पिता लालदेव राय जख्मी हुआ है। साथ ही टेंपो पर सवार स्थानीय निवासी नयागांव पूर्वी निवासी रामानंद साह पिता स्वर्गीय रामविलास साह, महनार निवासी मनोज साह पिता स्वर्गीय शिवजी साह, मोहनराम पिता स्वर्गीय युगल राम तैयबपुर खर्चम्मा जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जबकि इस घटना में हरेंद्र साह की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मोपेड एवं साइकल पर रखा सामान भी खराब हो गया। घटना होने के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर देसरी थाना की पुलिस की मौके पर पहुंची। बताया गया कि घटना के बाद दूध गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी की भी दिखा। कई लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया है। साथ ही सड़क भी पूरी तरह जर्जर है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। साथ ही हमेशा यह सड़क जाम लगा रहता है।