फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: State Health Department intensifies action against illegal and fake hospitals in Muzaffarpur

Bihar News: फर्जी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई तेज, राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से हड़कंप

Fri, 20 Sep 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 07:26 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में फर्जी और अवैध अस्पताल के खिलाफ राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से फर्जी अस्पताल चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: State Health Department intensifies action against illegal and fake hospitals in Muzaffarpur
श्री बाला जी अस्पताल का भी हुआ औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी और अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सरैया बाजार में एक निजी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी खामियां पाई गईं। अस्पताल में नर्सिंग एक्ट का पालन नहीं हो रहा था, डॉक्टरों के पास एमबीबीएस की डिग्री नहीं थी, और कई अन्य अनियमितताएं थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल सर्जन को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन



 
जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के प्रधान सचिव डॉ. एलबी सिंह द्वारा सरैया और पारू प्रखंड के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2011 के तहत सूचना पट्ट लगाने में लापरवाही और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाए जाने जैसी खामियां सामने आईं। मझौलिया के एक अस्पताल में फर्जी डॉक्टर रवि कुमार द्वारा एमबीबीएस जनरल फिजीशियन और सर्जन के नाम पर अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन



 
इससे पहले भी फर्जी अस्पतालों और डॉक्टरों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, लेकिन कार्रवाई के डर से ये लोग फरार हो जाते हैं। वैशाली जिले से कार्रवाई के बाद ये लोग मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में अपना अवैध धंधा चला रहे थे। प्रधान सचिव डॉ. एलबी सिंह ने सिविल सर्जन को इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed