फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Six live bombs recovered in Mahanar block of Vaishali panic in area police engaged in investigation

Bihar News: वैशाली के महनार प्रखंड में छह जिंदा बम बरामद, इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 Jan 2025 03:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 03:42 PM IST
सार

वैशाली में पुलिस ने छह जिंदा बम बरामद किया है। बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News Six live bombs recovered in Mahanar block of Vaishali panic in area police engaged in investigation
बरामद बम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड में स्थित करनौती पंचायत में बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई। जहां पर स्थानीय लोगों को शेखपुरा करनौती इलाके में छह जिंदा बम मिले, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय थाने कि पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ता की मदद से सभी बमों को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। उसके बाद सभी बमों को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए स्थानीय थाने ले जाया गया। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है कि आखिर ये बम यहां कैसे पहुंचे और किसने रखे। वहीं, पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात कह रही है।
विज्ञापन


इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम कैसे उक्त स्थल पर किसके द्वारा रखा गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed