फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Rumor of firecracker burst in train at Muzaffarpur Junction causes stampede, 2 passengers injured

Bihar News: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में पटाखा फटने की बात से मची भगदड़, हड़बड़ी में उतरने लगे यात्री; दो घायल

Wed, 30 Oct 2024 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Oct 2024 02:00 PM IST
सार

Muzaffarpur Junction Stampede: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन में पटाखा फटने की से भगदड़ मच गई, जिससे एक बच्चे समेत दो लोगों को चोटें आईं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Rumor of firecracker burst in train at Muzaffarpur Junction causes stampede, 2 passengers injured
भगदड़ में एक बच्चा और एक व्यक्ति को आईं चोटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन में पटाखा फटने की सूचना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिससे दो यात्रियों को चोटें आईं। यह घटना सोमवार को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस में हुई। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के एक कोच में पटाखा फूटा या किसी ने पटाखा रखा था, जिससे सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में उतरने लगे। इस भगदड़ के दौरान एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मौके पर मौजूद RPF के जवानों द्वारा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन



 
GRP ने घटना को बताया अफवाह
इस घटना के बारे में GRP (Government Railway Police) के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पटाखा फटने की कोई वास्तविक घटना नहीं हुई थी, बल्कि यह सिर्फ एक अफवाह थी। यात्रियों में एक यात्री ने ट्रेन में पटाखा रखे होने की बात कही थी, जिससे यह अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। रामदयालु नगर स्टेशन पर अफवाह की वजह से भगदड़ की स्थिति बनी थी। जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस के पहुंचने पर, दो यात्री जल्दबाजी में उतरते समय घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला, और ट्रेन कुछ देरी से रवाना की गई। 
विज्ञापन

 
स्थिति हुई सामान्य
इस घटना के बाद स्टेशन पर स्थिति सामान्य हो गई है और GRP द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अफवाहों से यात्री असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed