फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Governor Arif Mohammad Khan will reach Simaria on the birth anniversary of national poet Dinkar.

Bihar: राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर सिमरिया पहुंचेंगे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कई दिग्गज साझा करेंगे मंच

Mon, 22 Sep 2025 09:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 09:24 AM IST
सार

Bihar: आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण प्रियदर्शी ने बताया कि दिनकर जयंती समारोह के अंतर्गत 23 सितंबर को राजकीय समारोह तथा 24 सितंबर को साहित्यिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर सिमरिया एक और दो पंचायतों के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Governor Arif Mohammad Khan will reach Simaria on the birth anniversary of national poet Dinkar.
तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती को लेकर सिमरिया में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 23 सितंबर को सिमरिया पहुंचेंगे।

विज्ञापन

दिनकर द्वार मल्हीपुर से लेकर दिनकर उच्च विद्यालय, पुस्तकालय और आवास स्थल तक साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, सिमरिया जाने वाली सड़कों के किनारे पेड़ों की रंगाई-पुताई भी की जा रही है।

विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण प्रियदर्शी ने बताया कि दिनकर जयंती समारोह के अंतर्गत 23 सितंबर को राजकीय समारोह तथा 24 सितंबर को साहित्यिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर सिमरिया एक और दो पंचायतों के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शारदीय नवरात्र की धूम, मुजफ्फरपुर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; गूंजे जयकारे

कार्यक्रम की रूपरेखा
23 सितंबर को दिनकर प्लस टू स्कूल सिमरिया के प्रांगण में राजकीय समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह, बिहार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह एवं बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार शामिल होंगे।

24 सितंबर को दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के प्रांगण में कला दीर्घा में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. अपूर्वानंद, अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के प्राध्यापक गोपालजी प्रधान, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय और जी.डी. कॉलेज के प्रो. डॉ. अभिषेक कुंदन विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed