फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 'Remembering the Bihar before 2005 gives me goosebumps', said former Deputy CM Tarkeshwar Prasad

Bihar News: '2005 से पहले का बिहार याद कर सीहर उठता है शरीर', वैशाली में बोले पूर्व डिप्टी CM तारकेश्वर प्रसाद

Sun, 07 Sep 2025 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

Bihar News Hindi: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर बिहार के विकास की कहानी लिख रहे हैं। मुझे भी नीतीश कुमार जी के साथ उपमुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला। मैंने देखा है कि वे किस तरह बिहार की समस्याओं को हल करने के लिए चिंतित रहते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: 'Remembering the Bihar before 2005 gives me goosebumps', said former Deputy CM Tarkeshwar Prasad
पूर्व डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र के जंदाहा में रविवार को एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली यूं ही नहीं मन जाती, उसके लिए दिए को रातभर जलना पड़ता है। 2005 से पहले का बिहार याद कर शरीर में सीहरन हो जाती है। उस समय की बदहाली हमारे नौजवानों ने शायद नहीं देखी होगी। तब सड़कों की हालत खराब थी, विकास कार्य ठप थे और आम लोगों के अरमान टूट जाते थे।”

विज्ञापन

तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज हमारी सरकार भूमिहीनों को जमीन देने का काम कर रही है, लाखों नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोगों की खेती की जमीन की रजिस्ट्री कराकर नौकरी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि उस दौर को बिहार भूल नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भोजपुर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर बिहार के विकास की कहानी लिख रहे हैं। मुझे भी नीतीश कुमार जी के साथ उपमुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला। मैंने देखा है कि वे किस तरह बिहार की समस्याओं को हल करने के लिए चिंतित रहते हैं।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले किसानों को डीजल पंप चलाने में भारी खर्च उठाना पड़ता था, लेकिन बिजली व्यवस्था सुधरने के बाद किसानों की स्थिति बदल गई है। मखाना की खेती भी बिजली के कारण बड़े पैमाने पर हो रही है।

तारकेश्वर प्रसाद ने दावा किया कि बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि “बिहार में एनडीए को 150 सीटों से नीचे लाने की किसी विपक्षी में ताकत नहीं है। जनता की पांचों उंगलियां मिलकर जो मुट्ठी बनती है, वह विपक्ष की किसी ताकत से कमजोर नहीं पड़ सकती।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed