Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news pm modi program Cm samrat choudhary inspected nitish setu vaishali hajipur news

नीतीश सेतु: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Fri, 20 Nov 2026 09:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 09:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीतीश सेतु का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले शुक्रवार रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और आम लोगों की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हाजीपुर से राजापाकर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 

विज्ञापन
Bihar news pm modi program Cm samrat choudhary inspected nitish setu vaishali hajipur news
निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
बिहार के राघोपुर और आसपास के दियारा क्षेत्र को पटना से जोड़ने वाले नीतीश सेतु के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इस सिक्स लेन पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम से एक दिन पहले शुक्रवार रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक कई निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह है और पुल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

मुख्यमंत्री ने रात में लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार रात नीतीश सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल और पुल पर की गई तैयारियों को देखा। अधिकारियों से लोकार्पण समारोह की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन


सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता रखी जाए। यातायात प्रबंधन और आम लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम स्थल और सेतु की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फूलों और रोशनी से दुल्हन की तरह सजा नीतीश सेतु
प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर नीतीश सेतु को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। फूलों और बैनर-पोस्टर से सेतु को सजाया गया है। कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाजीपुर से लेकर राजापाकर तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं।

पाया नंबर 27 के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे पीएम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीतीश सेतु के पाया नंबर 27 के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सेतु का लोकार्पण कर उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से खुली गाड़ी में मुख्य सभा स्थल राजापाकर के जाफरपट्टी पहुंचेंगे। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।


हाजीपुर से राजापाकर तक पीएम के स्वागत की तैयारी
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हाजीपुर से राजापाकर तक उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं और भाजपा-एनडीए के कार्यकर्ता कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों में प्रधानमंत्री को देखने और उनका संबोधन सुनने को लेकर उत्सुकता है। अब सभी की नजर शनिवार को होने वाले लोकार्पण समारोह पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed