फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : One person died due to drowning in Gandak river in Vaishali search for the body is going on

Bihar: बेटे को बचाते हुए गंडक नदी में डूबा पिता, शादी का जश्न मातम में बदला; SDRF की टीम तलाश में जुटी

Mon, 19 May 2025 05:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar: घटना की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियाँ गूंज रही थीं, अब वहां रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। संजय सहनी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar News : One person died due to drowning in Gandak river in Vaishali search for the body is going on
परिजन का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बलहा बसंता गांव में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक व्यक्ति गंडक नदी में डूब गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह व्यक्ति अपने डूबते बेटे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। मृतक की पहचान सिरसा बिरन पंचायत के छितरौली गांव निवासी संजय सहनी के रूप में हुई है। संजय अपने ससुराल बलहा बसंता गांव में अपने साले की शादी में परिवार समेत आए थे।

जानकारी के मुताबिक, संजय सहनी का बेटा और उनके साढ़ू का बेटा मंगलवार की दोपहर गंडक नदी में स्नान के लिए गए थे। इस दौरान दोनों बच्चे नदी की तेज धारा में बहने लगे। बच्चों को डूबता देख संजय सहनी को जैसे ही जानकारी मिली, वह तुरंत नदी की ओर भागे और अपने बेटे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।

विज्ञापन

वहीं पास ही नदी किनारे किसी अन्य शव के दाह संस्कार के लिए जुटे कुछ लोगों ने यह दृश्य देखा और तुरंत बच्चों को बचाने के लिए प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों को बचाते-बचाते संजय सहनी खुद गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया ने प्रशासन को सूचना दी। प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और गंडक नदी में डूबे संजय सहनी की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक उनकी खोज जारी थी।

घटना की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियाँ गूंज रही थीं, अब वहां रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। संजय सहनी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed