फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bomb Attack and Shooting Near Former Mukhiya Home Late at Night Live Bomb Recovered

Bihar: पूर्व मुखिया के घर के पास देर रात बमबाजी और फायरिंग, तीन धमाकों से दहला इलाका; एक जिंदा बम बरामद

Mon, 20 Jul 2026 01:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया शंभू यादव के घर के पास देर रात बमबाजी और फायरिंग की गई। चार बमों में से तीन फट गए, जबकि एक जिंदा बम बरामद हुआ। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
Bihar Bomb Attack and Shooting Near Former Mukhiya Home Late at Night Live Bomb Recovered
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पूर्व मुखिया शंभू यादव के घर के पास बदमाशों ने बम फेंके और फायरिंग की। इस घटना में फेंके गए चार बमों में से तीन फट गए, जबकि एक जिंदा बम पुलिस ने मौके से बरामद किया है। सूचना मिलते ही जंदाहा थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, यह घटना मुकुंदपुर भाथ पंचायत के वार्ड संख्या-12 में सोमवार तड़के करीब डेढ़ बजे हुई। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाना था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। करीब 15 दिन पहले जंदाहा बाजार के कुशवाहा चौक के पास जलजमाव के दौरान एक ट्रक के गुजरने से कीचड़ उछल गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश का बदला लिया
बताया जा रहा है कि इसी घटना का बदला लेने के लिए मुकुंदपुर भाथ गांव में चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ के दौरान ट्रक चालक के परिजनों ने मेला घूमने आए कुशवाहा चौक के कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इसी रंजिश के चलते कुशवाहा चौक के कुछ लोगों ने मुकुंदपुर भाथ पंचायत में बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस अभी इस एंगल की भी जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही बम फेंकने वालों की पहचान करने का प्रयास भी जारी है।


ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में क्या हो रहा, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?

क्या बोले एसडीपीओ?
महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे फायरिंग और बमबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों द्वारा जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ पूर्व के विवाद को लेकर पहले से एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed