{"_id":"6953ccae2de629dca80a306d","slug":"bihar-news-main-accused-arrested-in-hajipur-stabbing-murder-case-vaishali-news-hindi-news-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3789204-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क विवाद में चाकूबाजी का मामला, युवक की हत्या का मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क विवाद में चाकूबाजी का मामला, युवक की हत्या का मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय गिरफ्तार
Tue, 30 Dec 2025 07:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:14 PM IST
सार
Bihar: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर की रात दो गाड़ियों की टक्कर के बाद चाकूबाजी हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। मामले के बाद वैशाली पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चाकू गोदकर हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 24 दिसंबर की देर रात दो गाड़ी कि टक्कर के के बाद चाकू मारकर युवक की हत्या करने मामले में मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बीते 24 दिसंबर 2025 की रात सदर थाना क्षेत्र के 53 नंबर ढाला के पास एक फॉर्च्यूनर और डस्टर के बीच टक्कर हो गई थी। इस टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर के चालक सह मालिक राजीव कुमार राय ने डस्टर में सवार दो व्यक्तियों को चाकू मारकर घायल कर दिया।
घायलों में से एक, चंद्रशेखर कुमार पिता स्व. रामकिशुन राय, निवासी बरडीहा तुर्की, पातेपुर, वैशाली की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति मनीष कुमार पिता वैधनाथ राय, निवासी बरडीहा तुर्की, पातेपुर, वैशाली का इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 944/25, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सदर के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पढे़ं: सीवान में नगर परिषद कर्मियों के आवास पर जिला प्रशासन की छापेमारी, लैपटॉप जब्त
गठित टीम ने मानवीय तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए मुख्य आरोपी राजीव कुमार राय को गिरफ्तार किया। राजीव कुमार राय फॉर्च्यूनर गाड़ी का मालिक और चालक है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी राजीव कुमार राय पिता ज्योति कुमार, निवासी दिग्धीकला पूर्वी, सदर, वैशाली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राजीव कुमार राय का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ सदर थाना में हत्या के प्रयास के दो मामले कांड संख्या 283/25 और 698/19, मारपीट और रंगदारी का एक मामला कांड संख्या 366/16, अपहरण का एक मामला कांड संख्या 656/21 और छिनतई का एक मामला कांड संख्या 659/18) दर्ज है। वही इस काण्ड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।