{"_id":"69e78eb700103151a70d8490","slug":"bihar-news-mahnar-robbery-two-police-officers-suspended-for-negligence-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4193198-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली डकैती केस में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसआईटी जांच और छापेमारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली डकैती केस में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसआईटी जांच और छापेमारी जारी
Tue, 21 Apr 2026 09:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, वैशाली
अमर उजाला ब्यूरो, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:53 PM IST
सार
Bihar News: वैशाली में आभूषण व्यवसायी के घर डकैती के मामले में लापरवाही पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित किए गए। डायल-112 और थाने की गंभीर चूक सामने आई। एसआईटी छापेमारी कर रही है और पुलिस जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में आभूषण व्यवसायी के घर हुई भीषण डकैती के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मामले में कर्तव्य में शिथिलता बरतने पर दो पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के दौरान सूचना के आदान-प्रदान में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। डायल-112 पर तैनात एएसआई शुक्लेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने किसी भी वरीय अधिकारी को सूचना नहीं दी। वहीं, अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह को सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने न तो त्वरित कार्रवाई की और न ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसी गंभीर लापरवाही को देखते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- जमुई नक्सल मुक्त होने के बाद बड़ी कार्रवाई, जंगल में बना नक्सली स्मारक ध्वस्त
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और एसडीपीओ महनार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की टीमें वैशाली, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वारदात में शामिल कुछ बदमाश स्थानीय हैं, जबकि कुछ बाहर के जिले से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।