{"_id":"66f16c70a33db4edd70447e4","slug":"bihar-news-jackal-s-terror-continues-in-muzaffarpur-it-attacked-again-and-chewed-off-a-farmer-s-hand-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में सियार का आतंक जारी, फिर से हमला कर एक किसान का चबा डाला हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में सियार का आतंक जारी, फिर से हमला कर एक किसान का चबा डाला हाथ
Mon, 23 Sep 2024 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:56 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सियारों के झुंड ने एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सियार के हमले की घटना से लोग फिर दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे घायल किसान पंचम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में सियार का आतंक एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जिले के मनियारी थानाक्षेत्र का है, जहां तीन-चार सियारों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना मेथरापुर मोहम्मदपुर पंचायत की है, जहां पंचम सिंह (48) नामक व्यक्ति पर सियारों ने हमला बोल दिया और उनकी उंगली चबा डाली। इस हमले के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय पंचम सिंह अपने खेत में पटवन का काम कर रहे थे। अचानक सियारों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, सियारों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। पंचम सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए लाठी-डंडे से सियारों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी उंगली चबाई जा चुकी थी।
घटना के बाद घायल पंचम सिंह को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सियारों के आतंक से चिंतित हैं।