फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Increased surveillance at border area stations due to crowd during festivals and elections

Bihar News: पर्व व चुनाव में भीड़भाड़ को लेकर बॉर्डर एरिया के स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी, अलर्ट पर रेल पुलिस

Thu, 09 Oct 2025 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Oct 2025 03:50 PM IST
सार

Bihar News; रेल एसपी ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों के साथ-साथ हाल के अपराध मामलों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करने, जांच-पड़ताल बढ़ाने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bihar News: Increased surveillance at border area stations due to crowd during festivals and elections
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रेल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। रेल एसपी बीना कुमारी ने रेल क्षेत्र के सभी 11 पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन

बैठक में रेल एसपी ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों के साथ-साथ हाल के अपराध मामलों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करने, जांच-पड़ताल बढ़ाने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। रेल एसपी ने स्पष्ट किया कि जिन स्टेशनों को संवेदनशील माना गया है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संभावित घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त जांच और सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


पढे़ं; भारत-नेपाल सीमा पर कमांडेंट स्तर की समन्वय बैठक, सीमा सुरक्षा और चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के अलावा छठ और दिवाली जैसे बड़े पर्व भी नजदीक हैं। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट टीम बनाई जा रही है। गश्त को तेज करने के साथ-साथ स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

रेल पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें संयुक्त रूप से इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। चुनावी माहौल और त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed