फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Commandant level coordination meeting on India-Nepal border news in Hindi

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर कमांडेंट स्तर की समन्वय बैठक, सीमा सुरक्षा और चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

Thu, 09 Oct 2025 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

Bihar News: बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव से दो दिन पहले सीमा सील करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Bihar News: Commandant level coordination meeting on India-Nepal border news in Hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर के प्रांगण में भारत और नेपाल के बीच कमांडेंट स्तर की काउंटरपार्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने की। इसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) की विभिन्न वाहिनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना, सीमा पार अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना और दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास व समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना था।

विज्ञापन


पढ़ें: जनसुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों में ट्रांसजेंडर को भी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव से दो दिन पहले सीमा सील करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सीमा पर विशेष चौकसी और गश्त को और अधिक सघन करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा नेपाल की जेलों से फरार भारतीय कैदियों की जानकारी साझा करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा का दुरुपयोग कर तस्करी की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसे रोकने के लिए यह बैठक बेहद अहम है। एसएसबी के जवानों द्वारा सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed