Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :vigilance team against corruption raids conducted at the executive officer premises

बिहार: निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के कई ठिकानों पर छापे

Fri, 06 Nov 2026 03:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

बिहार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर के नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित उनके ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच में अब तक छह अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी कीमत 1.37 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :vigilance team against corruption raids conducted at the executive officer premises
निगरानी विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को जांच के दायरे में लिया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में उनकी आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई है। इसके बाद पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा में उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पत्नी और परिजनों के नाम पर मिलीं छह संपत्तियां
निगरानी ब्यूरो की जांच में प्राथमिक अभियुक्त सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता और अन्य परिजनों के नाम पर छह अचल संपत्तियों का पता चला है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य एक करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। इसके अलावा बैंक खातों में जमा राशि और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि सुशील कुमार ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शुरुआती आकलन के अनुसार, यह संपत्ति उनकी आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक बताई गई है। हालांकि, संपत्तियों और आय के स्रोतों को लेकर अंतिम स्थिति विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जिलों में विशेष टीमों ने की तलाशी
विशेष न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की तीन विशेष टीमों ने गुरुवार को तलाशी अभियान शुरू किया। टीमों की ओर से पटना और मुजफ्फरपुर स्थित सरकारी कार्यालयों, मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित आवास और सहरसा स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है।

इस दौरान अधिकारी दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। ब्यूरो की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर मिले रिकॉर्ड का मिलान करने में जुटी हैं।

तलाशी के बाद और खुलासे होने की संभावना
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में तलाशी और अनुसंधान की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद आय के अन्य स्रोतों, संभावित बेनामी संपत्तियों और मामले में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी सामने आ सकती है।


निगरानी डीएसपी सतीश चन्द्र माधव ने बताया कि पटना में दर्ज मामले के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल अनुसंधान जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में संपत्तियों और आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed