फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: In Sheohar, jackal and wolf has bitten seven people so far; villagers in panic

Bihar: शिवहर में ‘जानवर’ का आतंक, अब तक सात लोगों को काटा; ग्रामीणों में दहशत, एक को मौत के घाट उतारा

Mon, 28 Oct 2024 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Oct 2024 05:00 PM IST
सार

Sheohar News: ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया या सियार अक्सर रात में निकलता है और घरों में घुसकर हमला कर देता है। इसके हमले से लोगों के अलावा उनकी फसलों और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: In Sheohar, jackal and wolf has bitten seven people so far; villagers in panic
वन विभाग की टीम ने गांव में स्थिति का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले के पिपराढी प्रखंड के बेलवा-नरकटिया गांव में इन दिनों भेड़िया और सियार का आतंक छाया हुआ है। जंगल से निकलकर ये जंगली जानवर गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह जानवर सुबह और शाम के समय बांध के पास दिखते हैं, जिससे गांव के लोग डरे हुए हैं। अब तक इन हमलों में सात लोग घायल हो चुके हैं, जिनका इलाज पिपराही पीएचसी और एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 
रतजगा करने को मजबूर हुए ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, कुछ ग्रामीण इसे भेड़िया बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सियार समझ रहे हैं। इन जानवरों के हमलों से लोग इतने भयभीत हो गए हैं कि वे रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बाढ़ के पानी के साथ यह जंगली जानवर बहकर यहां आ गया है, क्योंकि बेलवा-नरकटिया गांव बागमती नदी के किनारे स्थित है।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों का वन विभाग की टीम पर यह आरोप
घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ आदित्य सौरभ के निर्देश पर वन विभाग की टीम, जिसका नेतृत्व फॉरेस्टर श्रवण कुमार सोरेन कर रहे थे, ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने सिर्फ बांध पर पटाखे फोड़कर खानापूर्ति की और ग्रामीणों के साथ जंगल में जानवरों को खोजने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने साझा की परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया या सियार अक्सर रात में निकलता है और घरों में घुसकर हमला कर देता है। इसके हमले से लोगों के अलावा उनकी फसलों और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने एक सियार को पकड़कर मार गिराया है, लेकिन उनका कहना है कि अब भी कई जानवर बाकी हैं और उनके डर से गांव का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 
घायलों की स्थिति
हमले में घायल महेश सहनी, विक्रम सहनी, रिंकी देवी, राजू कुमार, रितेश कुमार, इंद्रदेव सहनी और शोभा देवी सहित सात लोग पिपराही पीएचसी में इलाज करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण एक घायल का इलाज निजी चिकित्सक से कराया जा रहा है। इस घटना के बाद से गांव के लोग वन विभाग और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भेड़िया और सियार के आतंक से उन्हें निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed