फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News In Muzaffarpur husband first dragged and beat his wife then pushed her out of house

Bihar News: पति ने पत्नी को पहले घसीट-घसीट कर मारा, फिर धक्के मारकर घर से निकाल दिया

Thu, 26 Dec 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 07:55 PM IST
सार

पति ने पत्नी को पहले घसीट-घसीट कर मारा और फिर धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पति द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News In Muzaffarpur husband first dragged and beat his wife then pushed her out of house
पत्नी को मारता हुआ पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि पति अपने पत्नी को बेरहमी तरीके से घसीटा और धक्के देते हुए घर से बाहर सड़क पर कर दिया।मामला पारू थाना क्षेत्र के खरीहनिया गांव की बताई जा रही है। इस वीडियो में देखा जा रहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के सामान को घर के बाहर में सड़क पर फेंक रहा है और उसके बाद पत्नी को पीटते हुए घर से बाहर कर देता है। इस दौरान गेट के बाहर से किसी ने इसका वीडियो बना लिया है।

विज्ञापन


मामले में बताया जा रहा है कि कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी पारू थाना क्षेत्र के संजय राय नाम के शक्स से वर्ष 2013 में हुआ था और शादी के तीन वर्ष तक सब कुछ ठीक था।उसके बाद से पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा और जब भी वह ससुराल में आती है तो उसको मारा पीटा जाता है और अपने घर से बाहर निकाल दिया जा रहा था। अब एक बार फिर से वही घटना हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का हाल में कोर्ट में पति के द्वारा डाइवोर्स को लेकर केस किया गया। लेकिन पत्नी उसके साथ रहना चाहती है, जिसके बाद अब एक बार पति ने पत्नी को धक्के देकर घर से बाहर फेंक दिया। इस दौरान उसके सभी सामान को सड़क पर फेंक दिया, जिसको लेकर मामला पुलिस के सामने आया है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि आरोपी पति का नाम संजय राय है। जो जम्मू कश्मीर में रहकर ठेकेदारी करता है और उसकी शादी कुढ़नी में हुई थी। लेकिन किसी वजह से पति पत्नी दोनों के बीच विवाद हुआ। अब पारिवारिक न्यायालय में यह मामला भी चल रहा था। वह इसी बीच में अपने ससुराल रहने गई तो संजय राय ने धक्के दिया। हम लोगों की कोशिश है कि महिला को उसके ससुराल में रखा जाए। बाकी जो धक्का-मुक्की हुई है, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed