{"_id":"66b07f8521b4a9c7b2062d07","slug":"bihar-news-husband-wife-love-story-twist-after-18-years-of-love-marriage-second-marriage-after-love-affair-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Story: प्रेम विवाह के 18 साल बाद दूसरे से प्यार; पत्नी को ढूंढ़ने की जगह पति बोला- जा, जी ले अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Story: प्रेम विवाह के 18 साल बाद दूसरे से प्यार; पत्नी को ढूंढ़ने की जगह पति बोला- जा, जी ले अपनी जिंदगी
Mon, 05 Aug 2024 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:00 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक प्रेम प्रसंग ने सभी को हैरान कर दिया। महिला ने करीब दो दशक पहले प्रेम विवाह किया था। बच्चे भी हुए, लेकिन अब उसे दूसरे मर्द से प्यार हो गया। इसके बाद पति ने भी अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ जीने की रजामंदी दे दी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पति की रजामंदी मिलने के बाद महिला ने प्रेमी संग रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर से प्रेम प्रसंग का एक अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने 18 साल पहले प्रेमी संग रचाई शादी थी। दो बच्चे भी हुए। लेकिन अब महिला को किसी और से प्यार हो गया है। इसे लेकर महिला ने अपने ही घर के गहनों की चोरी की और प्रेमी संग चली गई। पत्नी का प्रेमी के प्यार में पागलपन को देख पति ने आखिर में कह दिया कि जा, जी ले अपनी जिंदगी। उसके बाद मंदिर में प्रेमी युगल की शादी हुई। पूरा मामला जिले के औराई थानाक्षेत्र के एक गांव का बताया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के औराई थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसे अपने पति से दो बच्चे भी हुए। लेकिन करीब दो दशक साथ बिताने के बाद महिला को फिर से एक शख्स से प्यार हो गया। ऐसे में वह घर छोड़ नए प्रेमी के साथ चली गई। साथ ही वह पति के रुपये और घर की ज्वेलरी भी ले गई। वहीं, पति ने कहा कि सारी ज्वेलरी अपनी बेटी की शादी के लिए रखी हुई थी। पत्नी ने सब की उम्मीद और विश्वास को तोड़ दिया है। महिला प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल है कि अब खुद पति के साथ रहना नहीं चाहती है। महिला कहती है कि अब जीएंगे तो प्रेमी के साथ और मरेंगे तो प्रेमी के साथ। प्रेमी को अपना जीवन साथी बनाना चाहती है।
विज्ञापन
दरअसल, औराई थानाक्षेत्र निवासी फूल कुमारी का प्रेम विवाह बीते 18 वर्ष पूर्व प्रियरंजन कुमार नाम के युवक से हुआ था। इन दोनों का पारिवारिक जीवन कई वर्ष तक खुशहाल था, जिसके बाद दो बच्चे हुए। अभी बेटे की उम्र 16 वर्ष और बेटी की उम्र 12 वर्ष है। पारिवारिक जिम्मेवारी बढ़ गई तो महिला का पति प्रियरंजन पैसे कमाने के लिए बाहर चला गया और घर पैसे भेजने लगा।
विज्ञापन
वहीं, इस बीच फूल कुमारी का एक युवक से संपर्क बढ़ा और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। फिर प्यार में डूबी महिला बाहर काम कर रहे पति की अनदेखी कर प्रेमी से शारीरिक संबंध कायम करने लगी। इससे दोनों की नजदीकी और भी बढ़ गई। इस प्रेम प्रसंग की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को डांट-फटकार भी लगाई। लेकिन महिला प्रेमी से अलग होने के लिए तैयार नहीं हुई। उसके बाद दबाव बढ़ता देख वह प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई। इस दौरान वह घर में रखी ज्वेलरी और नकदी भी ले गई।
महिला के प्रेमी के साथ जाने और घर की ज्वेलरी लेकर भागने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस ने प्रेमी के घर से दोनों को हिरासत में लिया। लेकिन तब भी महिला को अपने प्रेमी से अलग होना मंजूर नहीं था। आखिरकार थक-हार कर पति और ससुराल वालों ने महिला को प्रेमी के साथ रहने की मंजूरी दे दी। साथ ही अपने परिवार से सभी संबंध तोड़कर सामाजिक स्तर पर बातचीत कर अलग कर दिया। पति ने भी कह दिया कि अब मैं तेरा पति नहीं। जा, जी ले अपनी जिंदगी। इस पूरे मामले को लेकर महिला के मायके वालों ने भी कहा कि अब फूल कुमारी का हमसे से कोई संबंध नहीं रहा। प्रेमी के साथ रहे और जिए, हमारे परिवार में उसके लिए कोई भी जगह नहीं है।