फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : navratri festival second day devotee worship and engage in devi brahmcharini today

बिहार: मुजफ्फरपुर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए उमड़ी भीड़, मंदिरों में भक्तों का तांता

Mon, 12 Oct 2026 02:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 02:45 PM IST
सार

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विशेष सजावट की गई और जय माता दी के जयकारों से परिसर गूंज उठे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : navratri festival second day devotee worship and engage in devi brahmcharini today
मंदिरों में गूंजे जय माता दी के जयकारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त मां के दर्शन और पूजन के लिए अहले सुबह से मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में 'जय माता दी' के जयकारे गूंजते रहे और चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु मंदिरों के साथ-साथ अपने घरों में भी पूजा-पाठ और आराधना में लीन हैं।

विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए मुजफ्फरपुर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना हुआ है। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की सच्चे मन से उपासना करने से भक्तों के दुख और विकार दूर होते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है। देवी पुराण से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को तप, त्याग, संयम और सदाचार जैसे गुणों की प्राप्ति होती है। भक्त मां की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी साहस, ज्ञान और विवेक प्रदान करती हैं: आचार्य धर्मेंद्र तिवारी

राजराजेश्वरी देवी मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व सभी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। सच्चे मन से प्रार्थना और पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों को साहस, समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करती हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां की आराधना कर रहे हैं और परिवार की सुख-शांति व खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

घरों से मंदिरों तक पूजा-पाठ में लीन हैं श्रद्धालु

नवरात्रि के दूसरे दिन मुजफ्फरपुर में मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और जय माता दी के जयकारों के बीच पूरे जिले में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed