{"_id":"67c72383d1e45d14300cb520","slug":"bihar-news-five-girls-missing-from-muzaffarpur-recovered-from-prayagraj-had-left-home-in-search-of-job-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर से गायब हुईं पांच लड़कियां प्रयागराज से बरामद, नौकरी की तलाश में गई थीं घर छोड़कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर से गायब हुईं पांच लड़कियां प्रयागराज से बरामद, नौकरी की तलाश में गई थीं घर छोड़कर
Tue, 04 Mar 2025 09:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:30 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही मुजफ्फरपुर लाया जाएगा। इसके बाद परिजनों को सौंपने से पहले पुलिस उनसे पूरी जानकारी लेगी कि वे क्यों और कैसे घर छोड़कर गई थीं।
विज्ञापन
पांचों लड़िकियां ट्रेन पकड़कर चली गईं थी प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुईं पांच लड़कियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बरामद कर लिया है। इन लड़कियों की गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और खोजबीन शुरू की। रेलवे पुलिस के सहयोग से पता चला कि वे सभी कल मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होते ही घर छोड़कर निकलीं
जानकारी के मुताबिक, सभी लड़कियां परीक्षा समाप्त होने के बाद घर छोड़कर चली गई थीं। परिजनों ने जब उन्हें घर पर नहीं पाया, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच में यह सामने आया कि सभी लड़कियां पवन एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गायब हुई पांच लड़कियों में से एक बालिग है, जबकि बाकी सभी नाबालिग हैं। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लड़कियां मेट्रो सिटी में नौकरी करने के इरादे से घर से निकली थीं।
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
लड़कियों के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सकरा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और रेलवे पुलिस की मदद से पता चला कि वे प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी गई और सभी लड़कियों को वहां से सकुशल बरामद कर लिया गया।
अब घर लाने की प्रक्रिया जारी
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही मुजफ्फरपुर लाया जाएगा। इसके बाद परिजनों को सौंपने से पहले पुलिस उनसे पूरी जानकारी लेगी कि वे क्यों और कैसे घर छोड़कर गई थीं।