फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Firing at house of LJP MP representative in Muzaffarpur

Bihar News: लोजपा सांसद प्रतिनिधि के घर फायरिंग, पहले घर का डोर बेल बजाकर बुलाया और फिर घटना को दिया अंजाम

Wed, 26 Feb 2025 03:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 03:05 PM IST
सार

Muzaffarpur News: लोजपा सांसद प्रतिनिधि के घर पर चढ़कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पहले घर का डोर बेल बजाकर बुलाया और फिर फायरिंग की। फिलहाल, फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Bihar News Firing at house of LJP MP representative in Muzaffarpur
सांसद प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में वैशाली लोकसभा क्षेत्र से लोजपा आर की सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि और जिला पार्षद पति अनीश कुमार के घर पर चढ़कर बाइक से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग किया है। इस फायरिंग में सांसद प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए हैं। घटना जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके से गोली का खोखा बरामद किया गया है। वहीं, इस घटना की वारदात घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


घटना आज सुबह की है। जहां पर बाइक सवार होकर दो की संख्या में अज्ञात अपराधी आते हैं और फिर वैशाली की लोजपा आर की सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि अनीश कुमार शाही के घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद चले जाते हैं। यही नहीं अपराधी पहले घर का डोर का बेल को बजाते हैं और फिर सांसद के प्रतिनिधि के ऊपर वारदात को अंजाम देते हैं और मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, इस गोलीबारी की घटना में बाल-बाल बच गए हैं। सांसद प्रतिनिधि अनीश कुमार शाही का परिवार इस घटना के बाद दहशत में है। वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन




यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिला रामपुर गांव का है। आपको बता दें कि इसके पूर्व सांसद वीणा देवी को भी धमकी मिली थी और वहीं अब सांसद प्रतिनिधि और वार्ड-36 के जिला पार्षद पति अनीश कुमार शाही के घर पर पहुंचते हैं, उनका डोर बेल को बजाते हैं और फिर बुलाते हैं और जब प्रथम मंजिल से में आकर पूछते हैं क्या काम है तो अपराधी उन्हें नीचे आने की बात कहता है। लेकिन जब सांसद प्रतिनिधि को उस अपराधी पर जो हेलमेट पहने हुए होता है, उस पर संदेह होता है तो वह नीचे नहीं जाते हैं और ऊपर से ही आने का कारण पूछते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मौजूद अपराधी अपना हथियार निकालता है और सांसद प्रतिनिधि अनीश कुमार शाही पर गोली चला देते हैं। गोली चलने से पहले ही सांसद प्रतिनिधि अपने घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और फिर शोर करते हुए अपने भाई को अपनी लाइसेसी बंदूक लाने की बात कहते हैं और फिर सांसद प्रतिनिधि के तरफ से भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जाती है, जिसके बाद से मौके से दोनों अपराधी बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed