{"_id":"65e88047ae1917a4830f7fb6","slug":"bihar-news-fierce-clash-between-villagers-and-police-who-arrived-in-muzaffarpur-to-remove-encroachment-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने को पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में जमकर झड़प; टीम पर की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने को पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में जमकर झड़प; टीम पर की पत्थरबाजी
Wed, 06 Mar 2024 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:10 PM IST
सार
Muzaffarpur News: सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र में बियाडा की जमीन के कब्जे किए हुए रास्ते को खाली करवाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर टीम गई थी। लेकिन अतिक्रमकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें कुछ जवान को चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस और अतिक्रमणकारियों में हुई झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर दी। जिला प्रशासन की टीम की कार्रवाई के दौरान में जमकर बवाल हुआ। इस घटना में पुलिस के दो-तीन जवान घायल हो गए। यह घटना जिला के ही बरूराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव की बताई जा रही है। सूचना के बाद SDM वेस्ट, डीएसपी वेस्ट और कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल, बियाडा जमीन की सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार को दिन में मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर में अवस्थित बियाडा की सरकारी जमीन की सड़क पर जारी अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस टीम जैसे ही पहुंची, वहां पर मौजूद अतिक्रमणकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा उनसे पीछे हटने की बात कही गई, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उसके बाद उन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। इससे अतिक्रमणकारी और भी आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, जिसके बाद फिर से पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस के कई जवान चोटिल हो गए। उसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया और पुलिस ने मौके पर कैंप करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र में बियाडा की जमीन के कब्जे किए हुए रास्ते को खाली करवाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर टीम गई थी। लेकिन अतिक्रमकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें कुछ जवान को चोट आई है। अभी वहां की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। दो लोगों को डिटेन किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है, अभी मामला शांत है।