{"_id":"67b06bbb4310b5b7de0727f8","slug":"bihar-news-female-police-personnel-died-in-road-accident-father-injured-she-crushed-by-truck-while-coming-in-city-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2630006-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत, ट्रक ने पीछे से कुचला, पटना में थी पदस्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत, ट्रक ने पीछे से कुचला, पटना में थी पदस्थापित
Sat, 15 Feb 2025 04:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 04:54 PM IST
सार
Road Accident: एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पटना से अपने गांव मुजफ्फरपुर जा रही थी। इस दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
पिता के सामने जवान बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह पटना के गांधी मैदान थाने में कार्यरत थी और बीते दिनों छुट्टी लेकर अपने गांव आई थी। आज अपने पिता के साथ शहर आ रही थी। इसी दौरान बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया है और मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदर गुमटी के पास की मुख्य सड़क मार्ग NH-27 के पास की बताई गई है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान वीणा कुमारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता कमल किशोर सहनी चौरघट्टा बरूराज थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। वह बाइक से अपने पिता के साथ में शहर के भगवानपुर जा रही थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए नेशनल हाइवे जाम कर दिया। वहीं, इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मौके से भागते ट्रक को पकड़ लिया है। इस हादसे में बेटी की मौत पर पिता का रो-रो क़र बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कांटी थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि एक सड़क दुर्घटना में महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। वह जिले की बरूराज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। आज शहर आ रही थी। इस दौरान में पीछे से आ रही हुई एक ट्रक ने रौंद दिया था। उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क को जाम कर दिया, जिसे क्लियर करा दिया गया है और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए भेजा गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन