फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Dozens of houses caught fire in Sitamarhi, about six cattle also got burnt

Bihar News: सीतामढ़ी में दर्जन भर घरों में आग लगी, छह मवेशी भी जले; लाखों के नुकसान का अनुमान

Fri, 01 Mar 2024 12:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Mar 2024 12:47 PM IST
सार

Sitamarhi Hindi News: थानाध्यक्ष विष्णू देव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अग्नि पीड़ितों द्वारा आवेदन मिलने पर उनकी आर्थिक मदद करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Dozens of houses caught fire in Sitamarhi, about six cattle also got burnt
अचानक आग लगने से दर्जन भर फूस के घर जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी में अचानक फूस के दर्जनों घरों में आग लग गई। घटना सुप्पी थाना क्षेत्र के रामपुर कंठ गांव की है। जहां गुरुवार की रात अचानक आग लगने से करीब 12 लोगों के फूस के घर जल गए। घरों में बांधे गए आधा दर्जन मवेशी भी आग में झुलस कर मर गए। इस घटना में करीब लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामपुर कंठ गांव निवासी सुरेंद्र झा के घर के बगल में अलाव लगाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी से पहले सुरेंद्र झा के घर में आग लगी। उसके बाद आग फैलकर संजय कुमार झा, चंद्रेश्वर झा, कमलेश झा, अजित कुमार झा, रामाज्ञा दास, रामशरण दास, राम अयोध्या दास समेत करीब 12 लोगों के फूस के घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

 
धधकती आग को देख कर ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, यह आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार की सूचना पर डुमरा से अग्निशामक दल घटनास्थल पर पहुंचा। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद आग का फैलाव रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि माधव कुमार झा ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अग्नि पीड़ितों द्वारा आवेदन मिलने पर उनकी आर्थिक मदद करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed