फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Discussion of Pakistani terrorist seen in Sakra of Muzaffarpur, police on high alert

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा में पाकिस्तानी आतंकी के दिखने की चर्चा, पुलिस हाई अलर्ट पर

Fri, 29 Aug 2025 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Aug 2025 03:52 PM IST
सार

Bihar News: पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को सभी थानों और चौकियों पर भेजा गया है ताकि युवक की पहचान होते ही तत्काल सूचना मिल सके। आसपास के थानों और इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Discussion of Pakistani terrorist seen in Sakra of Muzaffarpur, police on high alert
लाल घेरे में पाकिस्तानी आतंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में पाकिस्तानी इनामी आतंकी के घूमने की चर्चा ने सनसनी फैला दी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है, जिसका हुलिया आतंकी जैसा बताया जा रहा है। इस सूचना के बाद जिला पुलिस अलर्ट पर है और इलाके में सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस अलर्ट पर
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज से फैली सनसनी
सूत्रों के मुताबिक, महमदपुर गांव के सीसीटीवी फुटेज में एक हल्की दाढ़ी वाला संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि गांव में मुंडन संस्कार चल रहा था, तभी संदिग्ध युवक वहां पहुंचा। उसने ग्रामीणों से बातचीत की, खाना मांगा और पैसे देने की बात भी कही। उसकी भाषा और लहजा स्थानीय लोगों को पाकिस्तान जैसा लगा। बातचीत के बाद वह पैदल पिलखी पुल चौक की ओर निकल गया और फिर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने देरी से सूचना दी
ग्रामीणों के अनुसार युवक का बोलचाल बिल्कुल पाकिस्तानी लहजे जैसा था। लोगों को शक हुआ लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी देर से दी गई। तब तक संदिग्ध युवक लापता हो चुका था। इसी बीच यह वीडियो वायरल हो गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 
पुलिस की छानबीन और अलर्ट जारी
एसडीपीओ ईस्ट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को सभी थानों और चौकियों पर भेजा गया है ताकि युवक की पहचान होते ही तत्काल सूचना मिल सके। आसपास के थानों और इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: PM मोदी को अपशब्द के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर तोड़फोड़
 
पहले भी हुई थी आतंकियों की घुसपैठ की चर्चा
गौरतलब है कि इससे पहले मोतिहारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के घुसने की खबर सामने आई थी। वहां की पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों की तलाश में इनाम की भी घोषणा की थी। अब मुजफ्फरपुर में संदिग्ध आतंकी की चर्चा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed