{"_id":"662cdab73ce93b412c01c58d","slug":"bihar-news-dead-body-of-contractor-found-in-hotel-in-muzaffarpur-returned-from-gujarat-bihar-police-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : होटल के कमरे में मिली ठेकेदार की लाश, गुजरात से लौटे थे कुछ दिन पूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : होटल के कमरे में मिली ठेकेदार की लाश, गुजरात से लौटे थे कुछ दिन पूर्व
Sat, 27 Apr 2024 04:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:30 PM IST
सार
Bihar : होटल में 51 वर्षीय अधेड़ की लाश मिली। होटल मैनेजर और पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस अब परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
होटल के अंदर व्यवसायी की संदिग्ध मौत की जांच कर रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर के एक होटल के कमरे में एक शव मिला। होटल के प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और जाँच में जुट गई। पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल और होटल में दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के निवासी अवध नारायण भगत (51) के रूप में की गई। पुलिस का कहना है कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली चट्टी रोड स्थित एक होटल के कमरे में जिसकी लाश मिली है, वह बिल्डिंग निर्माण में सरिया का करने वाले ठेकेदार की लाश थी। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजन कह रहे बिमारी से हुई है मौत
घटना के संबंध में होटल संचालक का कहना है कि दो दिन पहले होटल के कमरा संख्या 112 है में रहने के लिए एक शख्स आया था, आज दिन में उसकी शव मिली है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि अवध नारायण भगत बीमार चल रहे थे और वह लगातार इलाज में थे। उनकी मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस का कहना है कि शव की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्रह्मपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव कमरा नं 112 में संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा हुआ है। परिजनों के द्वारा बीमार होने की बात कही जा रही है। वही परिजन के द्वारा बयान दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है। परिजन अगर बयान देते हैं तो आगे पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पुलिस का यह भी कहना है कि जांच में यह भी आया कि मृतक कुछ दिन पहले गुजरात से लौटे थे।
विज्ञापन