Bihar News: मुजफ्फरपुर में सीएसपी सेंटर में दिनदहाड़े लूट, संचालक के भाई को बनाया बंधक
Bihar: बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश CSP केंद्र पहुंचे। इनमें से दो बदमाश हथियार लेकर केंद्र के अंदर घुसे और संचालक मो. ताबिश शमी के भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने केंद्र में रखे ₹1.25 लाख रुपये लूट लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सरैया के गोपालपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए ₹1.25 लाख की नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने संचालक के भाई को बंधक भी बना लिया।
बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश CSP केंद्र पहुंचे। इनमें से दो बदमाश हथियार लेकर केंद्र के अंदर घुसे और संचालक मो. ताबिश शमी के भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने केंद्र में रखे ₹1.25 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए, साथ ही संचालक का लैपटॉप बैग भी उठा ले गए जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। लूट के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पढ़ें: राज्य में लगेंगे 5 डेयरी संयंत्र, कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों को मिली मंजूरी; जानें क्या-क्या
थानाध्यक्ष का बयान
सरैया थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि CSP केंद्र में लूट की जानकारी मिली है। बदमाशों द्वारा ₹1.25 लाख की नकदी लूटे जाने की पुष्टि हुई है। वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चूंकि बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए हैं, इसलिए आसपास के दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सुनियोजित लूट प्रतीत हो रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।