फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Body of a youth found hanging from a tree in Samastipur

Bihar News: होली में घर लौटे युवक का धमौन चौर में पेड़ से लटकता मिला शव, पटोरी थाना क्षेत्र की घटना

Fri, 21 Mar 2025 01:24 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 01:24 PM IST
सार

Youth Body Hanging Tree: होली के मौके पर युवक घर लौटा था, घर पर वह अकेला था। शाम में उसे लोगों ने घर पर ही देखा था। सुबह धमौन चौर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पटोरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
Bihar News Body of a youth found hanging from a tree in Samastipur
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव स्थित चौर में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक इसी थाना क्षेत्र के उत्तरी धवन वार्ड दो निवासी अवधेश राय का पुत्र सुधीर कुमार (25) बतलाया गया है। घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव के लोगों का बताना है कि सुधीर मुंबई में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता था। होली के मौके पर वह गांव आया हुआ था। देर रात तक परिवार के लोगों ने उसे घर पर ही देखा था, लेकिन रात से अचानक गायब हो गया। सुबह चौर की ओर घुमने निकले लोगों ने सुधीर का शव
विज्ञापन

चिल मिल्ली की पेड़ से लटकता देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तो लोगों ने शव की पहचान नहीं की, लेकिन कुछ देर के अंदर ही लोगों की भीड़ जुटने पर उसकी पहचान हो गई। ग्रामीण इस मामले को हत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, रंग लगा हुआ कुर्ता पहने हुए है मृतक, शिनाख्त जारी

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। अभी परिवार वालों के द्वारा लिखित तौर पर कुछ नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed