फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Sensation spread after body of an unknown person was found in Begusarai

Bihar News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, रंग लगा हुआ कुर्ता पहने हुए है मृतक, शिनाख्त जारी

Fri, 21 Mar 2025 01:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 PM IST
सार

Body of an Unknown Person: एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति रंग लगा हुआ कुर्ता पहने हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News Sensation spread after body of an unknown person was found in Begusarai
मृतक व्यक्ति के पास खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में जयमंगलागढ़ के समीप सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका पहनावा देख ऐसा लगता है कि होली के दिन से ही वह घर से निकला हो। इसके बाद वह लौट कर वापस न जा सका।

विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। गुरुवार देर रात पुलिस ने उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। एसआई रघुनाथ तिवारी ने बताया कि मंझौल थाना क्षेत्र के गढ़खौली में सड़क पर गिरा हुआ मिला था। जहां से इसे अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने पीएम मोदी से राष्ट्रवाद पर किया सवाल, निशाने पर सीएम नीतीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर मंझौल थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव लगभग 50 वर्षीय पुरुष का है। मंझौल थाना की पुलिस फिलहाल उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। 


यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम नीतीश का विरोध, विधानमंडल में राबड़ी-तेजस्वी ने किया प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि रात के वक्त गश्ती कर रही पुलिस को सड़क पर पड़ा हुआ एक अधेड़ मिला। प्रथम दृष्टया दुर्घनाग्रस्त व्यक्ति समझ कर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उसके बदन पर होली खेला हुआ कुर्ता है। शव को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।



फिलहाल, मंझौल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मंझौल पुलिस का कहना है कि हादसा या हत्या, यह पहचान होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed