फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Criminal murder of a young man love affair in bettiah bihar police are investigation today

Bihar News: प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, जीजा की बहन से था अफेयर, महज चार घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 14 Dec 2024 04:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

अपराधियों ने चाकू गोद तथा गला रेतकर कर एक युवक की हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा पुलिस ने महज चार घंटे में ही कर लिया है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी।

विज्ञापन
Bihar news Criminal murder of a young man love affair in bettiah bihar police are investigation today
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक युवक की शुक्रवार देर रात अपराधियों ने चाकू गोद तथा गला रेतकर हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा पुलिस ने महज चार घंटे में ही कर लिया है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी और हत्या जीजा के भाई ने ही की और हमले की झूठी कहानी बनाकर परिजन और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


बताते चलें युवक की हत्या मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरिवाटिका चौक स्थित शिव मंदिर के पास हुई थी। मृतक की पहचान बगहा के रामनगर थाना इलाके के दिउलिया वार्ड नंबर 8 निवासी विजय कुमार के बेटे सौरभ कुमार राव 19 के रूप में हुई थी। वहीं, मृतक सौरभ के साथ गए उसके जीजा का छोटा भाई अनुज ने बताया था कि दो बुलेट और एक बाइक से आए सात अपराधियों ने उनका पीछा किया। मैं बाइक से उतरकर भाग गया, जबकि सौरभ अपनी जान बचाने के लिए हरिवाटिका चौक की ओर भागा। लेकिन वो बाइक से गिर पड़ा, जिसके बाद अपराधियों ने उसे शिव मंदिर के पास घेर लिया। फिर चाकू से हमला किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


हालांकि, यह कहानी रचने के बाद अनुज भी भाग गया था। पुलिस को संदेह हुआ और तहकीकात शुरू की। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी अनुज का मृतक सौरभ की छोटी बहन से अफेयर था। अनुज उससे शादी करना चाहता था, जिसका सौरभ विरोध कर रहा था। इसलिए साजिश के तहत उसने मौत के घाट सौरभ को उतार दिया। सौरभ अपने बाप का इकलौता बेटा था। मेघालय मे पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर था। एक साल पहले ही उसकी नौकरी हुई थी। घटना स्थल से पुलिस ने एक बाइक बरामद की है। जो सौरभ की बताया जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई थी हत्या
मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बेटी खुशबू की शादी चार साल पहले बैरिया के लौकरिया गांव निवासी उपेन्द्र राव के बेटे शिबू सिंह से हुई है। उसके ससुराल वाले बेतिया सागर पोखरा के पास रेंट पर रूम लेकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बच्चा हुआ है। इसी वजह से उनका बेटा सौरभ मेघालय से छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार रात डेरा से खाना लेकर जीजा के भाई के साथ अस्पताल बहन के पास पहुंचाने के लिए निकला और सुबह उसका शव मिला। वहीं, कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली है।


इधर, एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट से बहुत सी चीजें पहले ही क्लियर हो गई थीं। जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ के जीजा के भाई ने ही पूरी साजिश रची थी और हत्या कराई। आरोपी अनुज पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed