फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News couple was going from Patna to Muzaffarpur miscreants stopped them showed pistol and looted them

Bihar News: पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे दंपती, बदमाशों ने रोक कर पिस्टल दिखाया और लूट लिया

Thu, 30 Jan 2025 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 06:27 PM IST
सार

राजधानी पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे दंपती से लूट हुई है। बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और पिस्टल की नोक पर लूट लिया। मामला लालगंज थाना एरिया का है।

विज्ञापन
Bihar News couple was going from Patna to Muzaffarpur miscreants stopped them showed pistol and looted them
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दंपती को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर हनुमान मंदिर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे दंपती को रोका और पिस्टल की नोक पर लूट लिया।

विज्ञापन


पीड़ित सरोज कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रूबी कुमारी के साथ पटना से साहेबगंज स्थित अपने घर जा रहे थे। जयंतीपुर हनुमान मंदिर से करीब 100 मीटर आगे बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रूबी कुमारी के कान का झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी और जितिया समेत सभी शरीर पर मौजूद जेवरात को छीन लिया और मौके से फरार हो गया है। 
विज्ञापन

घटना की गंभीरता यह है कि वारदात उसी जगह हुई, जहां से महज 10 मिनट पहले ही पुलिस गश्ती दल गुजरा था। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने के बाद पीड़ित ने लालगंज थाने में सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार और अशोक यादव मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष कुमार लालगंज थाना अध्यक्ष ने बताया है कि सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस जगह पर छापेमारी भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed