{"_id":"688b1d8391dbe1d5f40e9fca","slug":"bihar-news-cm-visits-city-inaugurates-7-projects-including-overbridge-and-rcc-bridge-570-crore-sanctioned-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम, ओवरब्रिज और पुल समेत सात परियोजनाओं की सौगात, 570 करोड़ की योजनाएं मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम, ओवरब्रिज और पुल समेत सात परियोजनाओं की सौगात, 570 करोड़ की योजनाएं मंजूर
Thu, 31 Jul 2025 01:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:09 PM IST
सार
आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के लिए कुल 570 रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी।
विज्ञापन
सीएम ने की जीविका समूह से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को कुल 570 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले माड़ीपुर पॉवर हाउस के पास प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। यह ओवरब्रिज 167 करोड़ की लागत से बनेगा और इसके निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar : मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत
विज्ञापन
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने 24 करोड़ की लागत से बनने वाले एक आरसीसी पुल का शिलान्यास किया। यह पुल विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि दो वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र में एक नाव दुर्घटना में दर्जनभर लोगों की मौत हो गई थी। पुल निर्माण से अब लोगों को सुरक्षित आवागमन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
इन दो प्रमुख योजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री ने पांच अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया, जिनका उद्देश्य क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसके बाद मुख्यमंत्री पताही स्थित टीचर ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने जीविका समूह के साथ संवाद भी किया।
इसके अलावा चांदनी चौक बखरी फोर लेन(89.77 करोड़) सड़क दो लेन है। कई जगह जर्जर स्थिति में है। इसको ठीक कराया जाएगा। बूढ़ी गंडक नदी के चंदवारा पुल सिपाहपुर- चकमोहब्बत-जेल चौक संपर्क पथ(120.93 करोड़) - बनने से शहर वासियों को काफी फायदा होगा। जाम से निजात मिलेगा।
मुजफ्फरपुर गोबरसही आरओबी (167.68 करोड़) - गुमटी बंद होने पर लोगो को काफी परेशानी होती है। ROB बन जाने के बाद आवागवन में आसानी होगी। कांटी-मीनापुर-शिवहर फोरलेन (89.77 करोड़) -अभी टू लेन है। चौड़ीकरण के बाद अब दोनों ही जिले के लोगो को सहूलियत होगी। गायघाट मधुरपट्टी में उच्च स्तरीय ब्रिज (24.28 करोड़) - बागमती नदी की उप धारा पर यह पूल बनेगा। जिससे ग्रामीणों को नाव से पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।