{"_id":"66ebe7ff739d3449db041b3c","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-jdu-party-women-cell-sitamarhi-district-president-beaten-and-paraded-on-the-road-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की महिला नेत्री की सरेआम बेइज्जती! कहां-क्या और क्यों हुआ ऐसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की महिला नेत्री की सरेआम बेइज्जती! कहां-क्या और क्यों हुआ ऐसा?
Thu, 19 Sep 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:29 PM IST
सार
JDU Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड की सीतामढ़ी जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की पिटाई कर अपमानजनक रूप से उन्हें सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन
जदयू की महिला नेत्री की सरेआम बेइज्जती
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को लोगों ने पिटाई कर चप्पल का माला पहनाया। वहीं उसके घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र की है, जहां लोगो की झुंड ने सीतामढ़ी जदयू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कामिनी पटेल को असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, जूते का माला पहनाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वीडियो काफी तेजी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीप स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार जदयू नेत्री की स्थिति अभी नियंत्रण में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हुए टिप्पणी को लेकर आपसी मनमुटाव के बीच ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन