फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Clash between Muzaffarpur police and public dispute over statue

Bihar News: पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव, मूर्ति को लेकर हुआ विवाद, ये रहा पूरा मामला

Wed, 26 Feb 2025 09:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

Muzaffarpur Police and Public: पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव हो गया। स्थानीय मूर्ति को लेकर विवाद यह विवाद हुआ है। बता दें कि दूसरे रूट से जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bihar News Clash between Muzaffarpur police and public dispute over statue
पुलिस और पब्लिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाले गए एक जुलूस पर स्थानीय पुलिस की टीम लाठीचार्ज कर दी। उसके बाद मौके पर और पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कई थाना की पुलिस और डीएसपी मामला को शांत कराया। बताया जा रहा है कि तय रूट की जगह विवादित जगह से जाने लगे थे, जिसको पुलिस ने रोका तो विरोध हो गया। उसके बाद पुलिस ने लोगों की पिटाई की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


पूरा मामला जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गोपालपुर गांव का बताया गया है। जहां पर में आज भगवती स्थान में माता की पिंडियों की स्थापना किया जाना था। इसको लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने एक भव्य जुलूस को निकाला था। लेकिन अचानक ही रूट के डायवर्ट की बात बोलकर के स्थानीय मुसहरी थाना पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा निकाले गए जुलूस को रोक दिया, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। उसके बाद बवाल और भारी विरोध को देख दूसरे थाने की पुलिस और अतिरिक्त बल को बुलाया गया। फिर विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और पिटाई कर दी, जिसके बाद वहां के ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन


यही नहीं बल्कि ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने पिटाई कर दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया है। फिलहाल, पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस जानबुझकर माहौल खराब की। जबकि ऐसा कुछ भी यहां पर नहीं था और उनके कारण आज माता की स्थापना नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर जब हमने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। आज का मुहूर्त था, लेकिन पुलिस ने बल पूर्वक रोक लगा दिया और तो और हमारे पूजन के सामान और बाजा भी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर के डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि मूर्ति स्थापना को लेकर ग्रामीण के द्वारा जुलूस को निकाला गया था। उसके लिए पूर्व से रूट तय था। इसके बावजूद भी ग्रामीण यहां के सेंसेटिव रूट से लोग जाने का प्रयास कर रहे थे और जिसके बाद पुलिस के द्वारा लोगों को रोका गया। माहौल को देख कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल गांव में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है, अभी स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed