फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Chaos after death of Bihar youth in Bengal mob beat up man in Vaishali broke police vehicle

Bihar News: बिहार के युवक की बंगाल में मौत के बाद बवाल, भीड़ ने एक शख्स को पीटा, तोड़ डाली पुलिस की गाड़ी

Tue, 06 May 2025 03:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 May 2025 03:12 PM IST
सार

Stone Pelting on Police: बिहार के वैशाली जिले में भारी बवाल हुआ है। दरअसल, लालगंज-कमालपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पंडित अपने गांव के मोहम्मद कफिल को पश्चिम बंगाल काम करने के लिए ले गए थे। वहां उसकी मौत रविवार की रात में हो गई।

विज्ञापन
Bihar News Chaos after death of Bihar youth in Bengal mob beat up man in Vaishali broke police vehicle
पुलिस वाहन तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में लालगंज के रहने वाले एक मजदूर की बंगाल में हुई हत्या के बाद जमकर बवाल हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया गया कि अपने घर के सामने रहने वाले मुस्लिम के साथ हिंदू मजदूरी करने गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई, जिसकी सूचना परिवार वालों को बीमारी का हवाला देते हुए मौत का कारण बताया गया।

विज्ञापन


वहीं, जब परिवार वालों ने मृतक का डॉक्टर का कागज की मांग किया तो देने से इंकार कर दिया गया। बंगाल पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, जब शव मृतक के घर पहुंचा तो जमकर बवाल शुरू हो गई है। पूरे मामले को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर जब पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे पुलिस को भी चोट लगी है। वहीं, पुलिस के सामने ही पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दिया गया। 

विज्ञापन

Bihar News Chaos after death of Bihar youth in Bengal mob beat up man in Vaishali broke police vehicle
गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का था। इस गांव के गोपाल पंडित के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पंडित के रूप में हुआ है। बताया गया है कि कमालपुर गांव निवासी ठेकेदार मुख्तार मियां के साथ 24 अप्रैल को अपने साथ लेकर बंगाल गया था। लोगों को इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसके बाद उग्र हुए लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। किसी तरह से भागकर पुलिस ने अपनी जान बचाई। बीते रविवार को ठेकेदार ने फोन कर जानकारी दी कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है, जिसके बाद परिजन गाड़ी से कोलकाता पहुंचे। वहां कई बार कॉल लगाने के बाद ठेकेदार से बात हुई। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: 'बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही', पूर्व मंत्री जितेंद्र राय बोले

विज्ञापन

Bihar News Chaos after death of Bihar youth in Bengal mob beat up man in Vaishali broke police vehicle
पीटते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने जब जानकारी मांगी की कौन सी बीमारी हुई थी, किस डॉक्टर के यहां दिखाया गया है, डॉक्टर का पर्ची दीजिए, इस पर ठेकेदार बिना कुछ बताए गायब हो गया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। इसके बाद ठेकेदार के घर के पास रख दिया, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। बताया गया कि धर्मेंद्र कि दो साल पहले ही शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी यादव को अपनी से ज्यादा हमारी पार्टी की है चिंता', सांसद संजय कुमार झा का बयान

इस संबंध में SDPO-2 गोपाल मंडल ने बताया कि यहां के एक व्यक्ति द्वारा काम करने के लिए कोलकाता ले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई है। मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले को शांत करवा दिया गया था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसमें तूल दे दिया गया है। फिलहाल, मामले को शांत कराया गया है। इस संबंध में बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल में जंगलराज तो है ही, लेकिन जो भी ठेकेदार वहां हिंदू को लेकर जाकर हत्या किया है। उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed