फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: body of an unknown person was found again in a sack in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर से बोरी में बंद मिला अज्ञात शख्स का शव, घटना से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 14 Aug 2024 03:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बोरे में रखकर फेंका गया है। मामला हत्या का ही है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि घटना को अंजाम अहले सुबह दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: body of an unknown person was found again in a sack in Muzaffarpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से बोरी में बंद अज्ञात शख्स का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मामला जिले के सदर थानाक्षेत्र के सहजानंद कॉलोनी मोहल्ले की बताया जा रहा है। खबर मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

 
बोरे में बंद शव की अब तक नहीं हुई पहचान
मुजफ्फरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सदर थानाक्षेत्र के सहजानंद कॉलोनी इलाके में एक बोरी में रखा हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। बोरी में शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं इस मामले की जानकारी स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले की पूछताछ की। साथ ही पुलिस द्वारा FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। इस घटना के पूर्व ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र में भी एक शव मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन



 
हत्या कर फेंका गया शव
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बोरे में रखकर फेंका गया है। मामला हत्या का ही है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि घटना को अंजाम अहले सुबह दिया गया है। हत्या कर शव को बोरे में डाला गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी आसपास के इलाके में जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed