फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Body of an unknown girl found on banks of Sikrahna river in Bettiah suspected murdered

Bihar News: सिकरहना नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

Thu, 26 Dec 2024 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग हत्या कर शव को नदी किनारे फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News Body of an unknown girl found on banks of Sikrahna river in Bettiah suspected murdered
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग हत्या कर शव को नदी किनारे फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास सिकरहना बुढी गंडक नदी के किनारे की है। हालांकि, युवती के शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। शव देखने से युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृत युवती के हाथ में चूड़ी है, लाल रंग का दुपट्टा सिर में लपेटा हुआ है तथा क्रीम कलर का सलवार सूट पहनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ लोग नदी किनारे गए तो देखा कि एक ही महिला का शव गंडक नदी किनारे झाड़ी के समीप पड़ा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खुद पहुंचे। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉयड टीम भी पहुंच कर साइंटिफिक एवं प्रोफेशनल तरीके से मामले को गहनता से जांच पड़ताल करते हुए अपराधी को चिन्हित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस मीडिया सेल प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने घटना की जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साइंटिफिक एंड प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed