{"_id":"6a3f84336257a125c8049263","slug":"bihar-news-body-of-a-man-found-in-a-maize-field-in-hajipur-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4440440-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मक्के के खेत में मिला युवक का शव, गले पर गहरे निशान और मुंह से खून; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मक्के के खेत में मिला युवक का शव, गले पर गहरे निशान और मुंह से खून; हत्या की आशंका
Sun, 28 Jun 2026 08:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:57 AM IST
सार
वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में मक्के के खेत से 47 वर्षीय वीरेंद्र पासवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर गहरे निशान और मुंह-नाक से खून मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
पोस्टमोर्टम हाउस के बाहर बैठी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के शंकर बिंदवारा चौर स्थित मक्के के खेत में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव निवासी भरत पासवान के 47 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। शव पर पैंट और शर्ट पहने हुए थे। घटनास्थल से एक सफेद गमछा और हवाई चप्पल भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
गले पर गहरे निशान, हत्या की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर गहरे निशान मिले हैं। इसके अलावा मुंह और नाक से खून निकलने के भी संकेत मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि संभवतः युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को मक्के के खेत में लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
एफएसएल टीम जुटी, परिजनों से पूछताछ जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना, गया समेत इन 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मानूसन सक्रिय हो गया; पढ़िए पूरी खबर
बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा।