फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body of man found hanging in Vaishali Hajipur bihar police

Bihar: दो दिन पहले बेटी की शादी में गूंज रही थीं शहनाइयां, आज उसी घर के बाहर फंदे से लटका मिला पिता का शव

Tue, 12 May 2026 11:37 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 11:37 AM IST
सार

Bihar: वैशाली के महनार थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता अशोक महतो का शव घर के आगे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
Body of man found hanging in Vaishali Hajipur bihar police
परिजन रोते हुए

विस्तार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के जावज गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दो दिन पहले जिस पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान किया था, उसी पिता का शव घर के आगे फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के जावज गांव निवासी अशोक महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


शादी समारोह में दबंगों के उत्पात का आरोप
बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान कुछ दबंगों और मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया था। आरोप है कि उन्होंने बारातियों के साथ मारपीट की और शादी में शामिल लोगों के बीच दहशत फैला दी। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
विज्ञापन


बारात की गाड़ियों में तोड़फोड़, खाना भी फेंका
परिजनों के अनुसार दबंगों ने बारात में आई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए और शादी के लिए बनाया गया खाना भी फेंक दिया। इतना ही नहीं, चूल्हा तक तोड़ दिया गया ताकि गरीब परिवार की खुशियां पूरी तरह बर्बाद हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान महनार पुलिस और डायल 112 पर लगातार फोन किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन परिजनों के मुताबिक तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय 'पहले शादी कर लीजिए' कहकर मामला शांत कराने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

'कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान'
ग्रामीणों और परिवार का कहना है कि यदि उसी रात मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य घटनाओं को लेकर सख्त कार्रवाई की जाती तथा आरोपियों को हिरासत में लिया जाता, तो शायद आज अशोक महतो की जान बच सकती थी। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

पंचायत के नाम पर दबाव बनाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि अगले दिन गांव के दबंगों ने पंचायत बैठाकर केस नहीं करने का दबाव बनाया। नवविवाहिता बेटी का कहना है कि देर रात फिर पंचायत के नाम पर लोग जुटे और उसके पिता की हत्या कर शव को घर में टांग दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।


ये भी पढ़ें: एलएलसी उपचुनाव में लालू-नीतीश के प्रत्याशी आमने सामने, 25 बूथों पर मतदान जारी

पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
वहीं महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कर्ज में डूबे रहने के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed