फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prostitution going on under guise of orchestra in Bettiah exposed, 16 teenagers rescued

Crime: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 16 किशोरियों में से दो लड़कियों को मां ने ही बेचा

Sat, 22 Feb 2025 03:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 03:36 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे बड़े देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकानों पर छापामारी 16 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया, जिससे खौफनाक सच का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Bihar News: Prostitution going on under guise of orchestra in Bettiah exposed, 16 teenagers rescued
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकानों पर छापामारी की तो बड़ा खुलासा हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने 16 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बेतिया में यह खेल पिछले दो साल से चल रहा था। ऑर्केस्ट्रा संचालक अलग-अलग जिलों में इन लड़कियों को डांस कराने के नाम पर भेजता था। दो घंटे तक डांस करवाने के बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे। जो लड़की इसके लिए मना करतीं थीं, उनके साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले की जानकारी मिशन मुक्ति फाउंडेशन को पिछले एक साल से मिल रही थी। लेकिन वे यहां तक पहुंच नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन

 
16 वर्षीय किरण (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसे पायल नाम की एक लड़की यहां लेकर आई थी। उसने मेरी मम्मी से कहा कि इससे डांस करवाएंगे। इसे बहुत पैसे मिलेंगे। पैसों के लालच में मेरी मां ने 10 हजार में मुझे बेच दिया। साथ ही मेरी छोटी बहन को भी पांच हजार रुपये में बेच दिया। मेरे साथ रामसागर नामक व्यक्ति ने गलत काम किया है। उसने दो और लड़कों से गलत काम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता ने आगे बताया कि ऑर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर यहां लाए थे। ये लोग हमारे कमरे में लड़कों को भेजते हैं। इसमें मेरे माता-पिता भी शामिल हैं। मेरे पेट में अभी रामसागर नाम के शख्स का बच्चा है। इसमें दो लड़कियों की मां ने 10 और पांच हजार में ऑर्केस्ट्रा संचालक को बेच दिया था। वहीं, कुछ लड़कियों को उनके दोस्तों ने पैसे की लालच में फंसाकर ऑर्केस्ट्रा में धकेल दिया था।
 
बताया जा रहा है कि 14 लड़कियां पश्चिम बंगाल और दो नेपाल की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को नौतन, बैरिया और जगदीशपुर से बरामद किया गया है। दो साल से लड़कियों के साथ गंदा काम हो रहा था।
 
DIG हरिकिशोर राय ने 20 फरवरी को मिशन मुक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर एक टीम बनाई। 20 फरवरी की रात दो बजे से कार्रवाई शुरू करते हुए शुक्रवार 21 फरवरी की अहले सुबह चार बजे सभी लड़कियों को बरामद किया। इसके साथ ही 10 ऑर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया।
 
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली ने बेतिया के DIG हरिकिशोर राय को लेटर लिखा। 15 फरवरी तक DIG को इस लेटर के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संचालक ने भी इसकी जानकारी DIG को दी।
 
वहीं, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इन 16 लड़कियों में से एक लड़की को आरोपी ने दो बार गर्भवती कर दिया। पहली बार प्रेग्नेंट होने पर आठ महीने में उसका अबॉर्शन करवाया गया। ये घटना एक साल पहले की है। उस समय लड़की की जान को जोखिम में डाल दिया गया था, लेकिन वह बच गई। दूसरी बार फिर से उसे प्रेग्नेंट कर दिया गया। फिलहाल लड़की एक महीने की प्रेग्नेंट है। इस लड़की को जिस ऑर्केस्ट्रा वाले ने खरीदा था, वो दो-तीन लड़कों से पैसा लेकर इसके साथ गलत काम करवाता था।

 
इधर, सदर SDPO विवेक दीप ने कहा कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन के जरिए हमें जानकारी मिली कि नाबालिग लड़कियों से जबरदस्ती ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाया जा रहा है। हमने रात तीन बजे छापामारी की। इस दौरान 16 लड़कियों को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed