फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Bettiah Bihar news bike rider hit a tree one dead one injured police investigation today news

Bihar News: कोर्ट से अपना काम कर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों में एक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 03 Jan 2025 09:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

कोर्ट से अपना काम कर लौट रहे दो चचेरे भाई ने बाइक का संतुलन खो दिया और पेड़ से जा टकराया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी है।

विज्ञापन
Bihar news Bettiah Bihar news bike rider hit a tree one dead one injured police investigation today news
मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में कोर्ट से अपना निजी काम कर घर को लौट रहे दो चचेरे भाइयों में एक युवक की सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बगहा पुलिस जिले के बगहा रतवाल मार्ग की है। मृत युवक की पहचान भीतहा थाना क्षेत्र के हथुअहवा गांव निवासी सीताराम कुशवाहा के पुत्र संतोष कुशवाहा (35) वर्षीय के रूप में की गई है। जबकि इसी गांव के मृतक के चचेरे भाई अनिल कुशवाहा (28) वर्षीय गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार बगहा कोर्ट से अपना निजी काम कर अपने घर को लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को पतिलार पीएचसी के एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर घनश्याम कुमार ने दोनों का इलाज करना शुरू किया। हालांकि, घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके कारण एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति बगहा कोर्ट से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। वहीं, चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने घटना की जानकारी उनके स्वजनों को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, समाजसेवी सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दोनों चचेरे भाई हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है। सरकार इसमें उचित मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डॉ. घनश्याम कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में लाया गया था, जिसमें एक की मौत अस्पताल में पहुंचने के पहले ही हो गई थी। वहीं, दूसरे की स्थिति नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed